चेक बाउंस मामलों में वांछित थे दोनों आरोपी

राजसमंद/खमनोर।

ऑपरेशन सुदर्शन चक्र 02 के तहत खमनोर थाना पुलिस ने चेक बाउंस के मामलों में फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 जून को पहली कार्रवाई में लालाराम गमेती निवासी रातीतलाई बड़ा भाणुजा को देलवाड़ा से गिरफ्तार किया, जो एन.आई. एक्ट की धारा 138 के मुकदमा संख्या 1702/2016 में वांछित था और गांव छोड़कर मजदूरी कर रहा था। इसी दिन दूसरी कार्रवाई में टीम ने राजू देवासी निवासी रेबारियों की ढाणी बलीचा को शाहिबाग स्थित होटल के बाहर से दबोचा, जो मुकदमा संख्या 487/2024 में वांछित था और लंबे समय से मुंबई में रह रहा था। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। यह कार्रवाई महानिदेशक पुलिस के निर्देश पर आईजी उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के संचालन एवं एसपी हेमंत कलाल के निर्देशन में एएसपी महेंद्र पारीक व सीओ नाथद्वारा शिप्रा राजावत के सुपरविजन में की गई। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल कमलेंद्र सिंह, कांस्टेबल रोहिताश व कांस्टेबल राहुल शामिल रहे।