सरदारगढ़, कुंठवा और कुरज में सम्मेलनों को किया संबोधित, भीम और केलवा में हुआ भव्य स्वागत

राजसमंद। पंचायत राज चुनावों को लेकर राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के एक दिवसीय राजसमंद दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि दौरे के दौरान कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरदारगढ़, नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के कुंठवा तथा राजसमंद विधानसभा क्षेत्र के कुरज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित किया गया। वहीं भीम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल एवं विधायक हरि सिंह रावत के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत-अभिनंदन किया। इसके साथ ही केलवा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यकर्ता सम्मेलनों में पंचायत राज चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटें तथा आमजन से निरंतर संपर्क बनाए रखें। इसके साथ ही कहा कि जिले की जिला परिषद व पंचायत समितियों में भाजपा का बोर्ड बने यह कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है

भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत राज चुनाव संगठन की मजबूती और ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के संकल्प को साकार करने का महत्वपूर्ण अवसर हैं। राजसमंद जिले में भाजपा का मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन और एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर भाजपा पंचायत राज चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। पंचायत राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और इनके माध्यम से गांवों में विकास कार्यों को नई गति दी जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को सर्वोपरि रखते हुए पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरें तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें।

भीम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल एवं विधायक हरि सिंह रावत के सानिध्य में उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी का स्वागत किया गया। वहीं केलवा में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत-अभिनंदन कर उनके दौरे के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया।

राजसमंद जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से पंचायत राज चुनावों की तैयारियों को गति देने, संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में जुटने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला चुनाव प्रभारी सुशील कटारा जिला प्रमुख रतनी देवी जाट पूर्व विधायक बंशी लाल खटीक ज्योति छापरवाल माधव लाल चौधरी सुनील गांधी महेंद्र सिंह चौहान अशोक रांका सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे

You missed