
कमल मानव @ राजसमन्द/खमनोर। नाथद्वारा उपखंड में खमनोर ब्लॉक के जागृति क्लस्टर की वार्षिक आमसभा उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। आजीविका विकास परिषद की राजीविका परियोजना के तहत हुई इस आमसभा में समिति की महिला सदस्यों, कार्यकारिणी और क्लस्टर स्तरीय स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक परियोजना प्रबंधक अजय माली और क्लस्टर मैनेजर कालू कुंवर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
आमसभा में जिला स्तर से पहुंचे डीएमआईबी भेरू लाल ने राजीविका गतिविधियों की सराहना करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अन्य महिलाओं को जोड़कर नए समूह गठित करने का आह्वान किया। एलडीएम दिनेश डामोर ने बैंकिंग सेवाओं से संबंधित जानकारी दी जबकि एफएलसी सुरेश उपाध्याय ने वित्तीय साक्षरता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार छोटी बचत और फिजूल खर्च पर नियंत्रण से वित्तीय प्रबंधन किया जा सकता है।
ब्लॉक परियोजना प्रबंधक अजय माली ने विभागीय योजनाओं, आजीविका गतिविधियों और लखपति दीदी योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर परिवार और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए छूटे परिवारों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाए। प्रधान संस्था से अनीश ने आजीविका संवर्धन पर अपने विचार रखे। क्लस्टर मैनेजर कालू कुंवर ने सीएलएफ की संपूर्ण जानकारी दी और लेखपाल अंचाई गायरी ने वार्षिक आय-व्यय विवरण तथा ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस आमसभा में क्लस्टर की पांच ग्राम पंचायतों की महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में सीएलएफ कार्यकारिणी में बदलाव करते हुए रीना गुर्जर को अध्यक्ष और गोपी देवी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई, साथ ही पांच ईसी सदस्यों का बदलाव कर उन्हें शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडरों और नृत्य प्रस्तुति देने वाली बालिकाओं को ब्लॉक परियोजना प्रबंधक अजय माली और कालू कुंवर ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
आमसभा में पीए एमआईएस रेखा पालीवाल, एलआरपी लव सेन, सीएम अनीता मेघवाल, ललिता रेगर, पुष्पा गायरी, लेखापाल डोली राजपूत, कैलाश सालवी, डीईएस निर्मला मेघवाल, सीसी मंजू कुंवर, सुनीता खटीक, एमटी विद्या साहू, पोषण सखी जमना माली, पूजा कुंवर, बैंक मित्र संजू खटीक, टमा कुंवर और लखपति सीआरपी सहित अन्य कैडर उपस्थित रहे। अंत में क्लस्टर मैनेजर कालू कुंवर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आमसभा का समापन किया।