नाथद्वारा @ राजसमन्द टाइम्स।नाथद्वारा नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव 2026 के लिए नाम वापसी के बाद अंतिम तस्वीर साफ हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए अब केवल दो उम्मीदवार मैदान में हैं और सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा।
रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट नाथद्वारा भागीरथ सिंह द्वारा जारी निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची के अनुसार 18 सितम्बर को नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद दो प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं।

मैदान में अब दो प्रत्याशी अजय कुमार गुर्जर इंडियन नेशनल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ व परेश सोनी भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के साथ चुनावी अखाड़े में अपना व अपनी अपनी पार्टी का भाग्य आजमाएंगे।
निर्दलीय प्रत्याशी अविनाश सनाढ्य , प्रहलाद सनाढ्य व कमलेश कुमावत के द्वारा नाम वापसी के बाद अब कोई भी निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में नहीं बचा है।
बता दे कि सत्तारूढ़ भाजपा के राज में नाथद्वारा नगरपालिका का यह चुनाव अब तक के इतिहास का पहला ऐसा चुनाव होगा जिसमें भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप काबरा को अध्यक्ष पद की दावेदारी रोकने हेतु कथित रूप से पुलिस का इस्तेमाल किया गया व प्रशासन की भूमिका पर स्वयं भाजपा के विधायक व सांसद द्वारा ही सवाल खड़े किए गए हैं।