मेले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

राजसमंद। चारभुजा में आगामी 21 एवं 22 सितंबर 2026 को जलझूलनी एकादशी के अवसर पर एकादशी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में संभावित आवक को देखते हुए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा मेले की व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी के लिए जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार हसीजा द्वारा कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट, कुम्भलगढ़ को चारभुजा मेला स्थल के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।  इसी प्रकार तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट, गढ़बोर को चारभुजा मेला स्थल एवं दूध तलाई क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी 21 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 को मेला समाप्ति तक आवंटित क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी रहेंगे।