नाथद्वारा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अल्का शर्मा (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), राजसमंद एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, नाथद्वारा पुरुषोत्तम लाल सैनी (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), नाथद्वारा के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, नाथद्वारा द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय, वाला का कुआं, मोगाना में पैरालीगल वॉलिंटियर भैरूलाल परमार द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक “विधिक जानकारी एवं न्याय तक पहुंच” सुनिश्चित करना रहा।

परमार ने विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा के महत्व तथा दैनिक जीवन एवं प्रशासनिक कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग के संबंध में जानकारी दी। साथ ही विधिक जागरूकता के उद्देश्य से “निःशुल्क विधिक सहायता, नागरिकों के विधिक अधिकार एवं कर्तव्य, बाल विवाह निषेध, बच्चों के अधिकार, महिलाओं के अधिकार, साइबर अपराध से बचाव तथा लोक अदालत एवं मध्यस्थता” के संबंध में सरल भाषा में जानकारी प्रदान की गई।

पीएलवी द्वारा पेम्पलेट वितरित कर आमजन को विधिक सेवाओं की उपलब्धता एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की विधिक समस्या होने पर उचित विधिक सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।