नाथद्वारा।आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों के तहत नाथद्वारा में खमनोर पंचायत समिति क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल एवं जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में खमनोर पंचायत समिति क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने तथा आपसी समन्वय और संगठनात्मक मजबूती के साथ खमनोर पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।

जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि बैठक में आगामी पंचायत राज चुनावों की तैयारियों, चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठन की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं का समर्पण और प्रत्याशियों के बीच बेहतर तालमेल चुनावी तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी प्रत्याशी सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाएं तथा आमजन के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखें।

जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा ने प्रत्याशियों से संगठनात्मक अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ चुनाव मैदान में सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत राज चुनावों में प्रत्येक प्रत्याशी और कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी को मिलकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समन्वित प्रयास करने चाहिए।

बैठक में उपस्थित सभी भाजपा प्रत्याशियों ने एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने, संगठन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने तथा खमनोर पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनाने के लक्ष्य को लेकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस बैठक में जिला महामंत्री प्रदीप काबरा, मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह चौहान, मदन सिंह परमार, केसर सिंह कुंठवा, मदन सिंह चौहान, नरेश पालीवाल, मंगल सिंह चौहान, बलवीर सिंह चौहान, दशरथ सिंह चौहान, चेतन पुरोहित सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

You missed