नाथद्वारा। शहर के समीप उपली ओडन में गुरुवार को राजसमंद और नाथद्वारा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

राजसमंद नगर परिषद चेयरमैन अनिता पालीवाल, नाथद्वारा नगरपालिका उपाध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा जिला महामंत्री व पार्षद प्रदीप काबरा , भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल सहित कई पार्षद उपली ओडन बस स्टैंड पहुंचे, जहाँ सर्वसमाज के ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े बजाकर नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। इसके बाद सभी नव निर्वाचित पार्षद ग्रामीणों के साथ जुलूस निकालते हुए विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष और जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य शान्तु पालीवाल के निज आवास पर पहुंचे, जहाँ आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मेवाड़ी पगड़ी, पुष्प माला और उपरणा पहनाकर व श्रीजी प्रभु की छवि देकर स्वागत किया।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया । इस दौरान ग्रामीण चुन्नीलाल पालीवाल, लक्ष्मण पालीवाल, चुन्नीलाल सुथार, मांगीलाल सुथार, नारायण पालीवाल, जगदीश पालीवाल, प्यारेलाल पालीवाल, नरेंद्र पालीवाल, कालूलाल कुम्हार, ताराशंकर लोहार, नारायण कीर सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे। नव निर्वाचित पार्षद भावना पालीवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया और संचालन हेमंत जोनु पालीवाल ने किया।