राजसमंद। डाइट नाथद्वारा के ईटी प्रभाग की ओर से बुधवार को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं साइबर एथिक्स विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया।

गूगल मीट के माध्यम से हुए इस वेबिनार में राउमावि कुवांरिया के व्याख्याता तारा चंद पूनिया मुख्य संदर्भ व्यक्ति रहे। उन्होंने शिक्षकों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि वेबिनार में प्राप्त ज्ञान को प्रत्येक शिक्षक अपने विद्यालय के विद्यार्थियों और उनके परिवारों तक पहुंचाएगा। कार्यक्रम में साइबर पुलिस थाना के प्रोग्रामर खैरूल वसीम ने भी डिजिटल सुरक्षा पर प्रकाश डाला।

जिले के सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के सहयोग से जिलेभर के शिक्षकों ने वेबिनार में भाग लिया। कार्यक्रम ईटी प्रभाग प्रभारी भरत किशोर चौबीसा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।