नाथद्वारा। नगर पालिका नाथद्वारा के सहयोग से सृजन सेवा संस्था द्वारा श्रीमती कांता देवी गुर्जर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नाथुवास में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कबाड़ से जुगाड़ एवं RRR ड्राइव के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को कचरे के उचित प्रबंधन, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अनुपयोगी एवं कबाड़ सामग्री से उपयोगी वस्तुएं बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

छात्राओं को कचरा खुले में न फेंकने और दैनिक जीवन में 3R – Reduce, Reuse और Recycle अपनाने का संदेश दिया गया।

इस दौरान छात्राओं ने स्वच्छ एवं सुंदर नाथद्वारा बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की जागरूकता को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना रहा।