निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के दिए निर्देश, चर्चा कर तैयारियों को परखा

राजसमंद । नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत नियुक्त पर्यवेक्षक आईएएस ऋषभ मंडल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) राजकुमार कस्वा, नाथद्वारा मंदिर मण्डल सीईओ जितेंद्र पाण्डे, एडिशनल एसपी महेंद्र पारीक सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, पुलिस के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पर्यवेक्षक ऋषभ मंडल ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों से उनके क्षेत्र में की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखने तथा प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्मिकों की उपलब्धता, कानून एवं व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता की पालना तथा संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए।
9829555562 पर आमजन दे सकते हैं शिकायत एवं सुझाव