नाथद्वारा। पुष्टिमार्ग की प्रधान पीठ श्रीनाथ जी मंदिर में एक विशेष आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका ‘माही संदेश’ के सितंबर अंक ‘कृष्ण-भक्ति परंपरा विशेषांक’ का लोकार्पण किया गया। यह विमोचन गोस्वामी विशालबावा और मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय के हाथों संपन्न हुआ।
इस मौके पर विशालबावा ने विशेषांक की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और भक्ति परंपरा के प्रसार में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। अतिथि संपादक डॉ. आशा पांडेय ओझा ‘आशा’ और प्रधान संपादक रोहित कृष्ण नंदन ने बताया कि इस अंक को देशभर के जाने-माने रचनाकारों की रचनाओं के साथ पूरी श्रद्धा और भावनात्मक जुड़ाव के साथ तैयार किया गया है।
विशेषांक का आवरण चित्र नाथद्वारा शैली के प्रसिद्ध चित्रकार तिलकेश शर्मा द्वारा बनाया गया श्रीनाथ जी का चित्र है। अंक में पुष्टिमार्ग और कृष्ण भक्ति से जुड़े विषयों पर देश के प्रतिष्ठित लेखकों के शोधपरक लेख, कविताएं और साहित्यिक रचनाएं संकलित हैं।
इस अवसर पर मंदिर के मुख्य प्रशासक सेवानिवृत्त आईएएस भारतभूषण व्यास, कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, पंड्या डॉ. परेश नागर, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, पयोधि पांडेय, सुनीता निमिष, माला “माही”,समीर शाह, बालकृष्ण शर्मा और राजपाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You missed