
नाथद्वारा। मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर (एमपीएमएसएससी) में एमपीएमएसएससी सीनियर महिला आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का आगाज हो गया है। इससे पूर्व मेन्स अंडर-19 टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया जा चुका है।
इस प्रतियोगिता में बीसीसीआई से संबद्ध तीन राज्यों की सीनियर महिला टीमें – छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा भाग ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर छत्तीसगढ़ ने क्षेत्ररक्षण चुना।
ओडिशा ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन बनाए। छत्तीसगढ़ ने 16.1 ओवर में 2 विकेट पर 125 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल की।
छत्तीसगढ़ की कृति गुप्ता (24 रन, 2 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शिल्पा साहू ने 57 गेंदों में नाबाद 60 रन (6 चौके, 2 छक्के) बनाए। प्रतिज्ञा सिंह ने 2 विकेट लिए।
मिराज ग्रुप के चेयरमैन मदन पालीवाल की पहल पर बालिका क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण शुल्क में 50 प्रतिशत छात्रवृत्ति दी जा रही है। फाइनल मुकाबला 12 सितंबर 2026 को खेला जाएगा।