नाथद्वारा। पूर्व राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष व नाथद्वारा से पूर्व विधायक डॉ सीपी जोशी ने अपने गृहक्षेत्र नाथद्वारा नगरपालिका चुनाव में 9 सितम्बर को होने वाले मतदान से पूर्व शनिवार को पार्टी के घोषित प्रत्याशियों से मुलाकात की व चुनावी रणनीति पर संगठनात्मक रूप से मार्गदर्शन प्रदान किया।

उन्होंने वार्ड क्रमांक 21 का दौरा कर प्रत्याशि के पक्ष में मतदान की अपील के साथ वार्डवासियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत करने का आव्हान किया।