राजसमंद । मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार सायं नाथद्वारा स्थित प्रभु श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस दौरान सम्भागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, डीसीएफ आर.एन. भाकर, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा, नाथद्वारा मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र पांडे, नाथद्वारा उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक तथा राजसमंद उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
