एसडीओ बृजेश गुप्ता ने ग्रहण किया पदभार 

राजसमंद@राजसमंद टाइम्स। उपखंड अधिकारी आरएएस बृजेश गुप्ता ने सोमवार को राजसमंद में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद  गुप्ता ने उपखंड कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा करते हुए अपने कार्यों को तत्परता एवं निष्पक्षता के साथ निभाने का निर्देश दिया।
एसडीओ गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं की सुचारू रूप से आपूर्ति और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लें और उन्हें जल्द से जल्द हल करने के प्रयास करें।
उन्होंने यह भी कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर उपखंड कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने गुप्ता का स्वागत किया और उन्हें अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।