पंजाब के राज्यपाल बनने के बाद प्रथम बार राजसमन्द आगमन पर गुलाब चंद कटारिया का किया स्वागत

राजसमन्द@राजसमन्द टाइम्स।   पंजाब राज्य के महामहिम राज्यपाल एवं केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनने के बाद प्रथम बार राजसमन्द आगमन पर सेवाली स्थित होटल पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों ने महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का स्वागत कर बधाई दी।

इस अवसर पर राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेश्वरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक रांका, प्रकाश रांका, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, पूर्व नगरपालिका चैैैयरमेन महेश पालीवाल, पूर्व जिला महामंत्री श्रीकृष्ण पालीवाल,सत्यनारायण पूर्बिया, जिला मीडिया संयोजक नर्बदा शंकर पालीवाल,जिला मंत्री प्रदीप खत्री, जिला कार्यालय मंत्री प्रमोद गौड़, कोषाध्यक्ष मनोज पारिख, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता सनाढ्य, जैन समाज के देवीलाल कोठारी, मूलचंद मेहता, हिम्मत मेहता, धीरज पुरोहित, विनोद जोशी , विकास पालीवाल,भेरुलाल नन्दवाना, नीलम न्याति, भूपेंद्र चोरडिया, गिर्राज सोनी, रजनी कांत साहू, खुशकमल कुमावत, अनिल खटीक, प्रकाश जांगिड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।