वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर की देश में खुशहाली की कामना

नाथद्वारा@राजसमन्द टाइम्स। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में ग्वाल की झांकी के दर्शन कर देश में खुशहाली की प्रार्थना करी। दर्शनोपरांत महाप्रभु जी की बैठक में मंदिर परंपरानुसार मंदिर अधिकारी सुधाकर शास्त्री द्वारा रजाई उपरना ओढ़ाकर प्रसाद भेंट करते हुए उनका समाधान किया गया।
इस दौरान मंदिर सहायक अधिकारी अनिल सनाढय, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, सीईओ चेतन त्रिपाठी, जिला कलेक्टर भवरलाल, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी अजय अमरावत सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप काबरा, महिला अध्यक्ष चंचल वैरागी, वीरेंद्र पुरोहित, कोठारिया मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिह, गोपाल जोशी, पंकज लोढ़ा, कपिल उपाध्यक्ष, वीरेंद्र पुरोहित, गिरीश पुरोहित सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी वित्त मंत्री का स्वागत किया।
सवा नौ बजे पुनः उदयपुर को प्रस्थान किया।