विश्व के सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा के सक्रिय सदस्य बने – भाजपा जिलाध्यक्ष बारहठ

सदस्यता अभियान 2024 से सक्रिय सदस्यता लेकर अभियान का किया आगाज

राजसमन्द (राजसमन्द टाइम्स)। देश की प्रमुख भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2 सितंबर से सदस्यता अभियान की कड़ी में सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा सदस्य बनने के बाद पूरे देश भर में प्राथमिक सदस्यता एवं इसके पश्चात मोदी के सक्रिय सदस्यता के माध्यम से सक्रिय सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठोड के सक्रिय सदस्य बनने के उपरांत भाजपा राजसमंद जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता प्रपत्र के माध्यम से जिले में सक्रिय सदस्यता अभियान का आगाज किया।

इस अवसर पर राजसमंद सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक गोपाल कृष्ण पालीवाल ने भाजपा का दुपट्टा पहन कर जिला अध्यक्ष बारहठ एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व पालिका अध्यक्ष महेश पालीवाल को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया। अपने संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय हितेषी एवं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसका सक्रिय सदस्य बनने पर मुझे गर्व है । सक्रिय सदस्यता के मापदंडों को पूरा करने के पश्चात सदस्यता की अंतिम स्वीकृति जिला स्तरीय समिति द्वारा 1 से 4 नवंबर में सत्यापन अनुमोदन उपरांत दी जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जवाहर जाट, जिला मीडिया संयोजक नर्बदा शंकर पालीवाल, जिला कार्यालय मंत्री प्रमोद गोड , पूर्व नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा धीरज पुरोहित ,ओबीसी मोर्चा के रामलाल लोहार सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।