कोलकाता कांड को लेकर महिला कांग्रेस ने किया आक्रोश प्रदर्शन, रैली निकाल कर की दोषियों को फाँसी देने की मांग

नाथद्वारा@राजसमन्द टाइम्स। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना सामने आने के बाद से देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और लोग सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। इसी घटना को लेकर नगर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कृष्णा सर्किल पर शाम को नगर की महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए नारे बाज़ी कर आक्रोश व्यक्त किया। बालिकाओं व महिलओं ने अपने हाथों में नारों की तख्तियां लेकर आक्रोश प्रदर्शन रैली निकाल कोलकाता की युवा डॉक्टर के रेपिस्ट और हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की है। आक्रोश रैली के बाद महिलाओ ने मोमबत्तियां जलाकर मृतका डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि के दौरान नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरी चौधरी, पुष्पा छापरवाल, रुक्मणि सनाढय, ज्योति चौधरी, प्रियंका पुरोहित, चेतना सोनी, लक्ष्मी जोशी, सीमा चौधरी, भारती गुर्जर, मनोरमा डाबी, योगिता जोशी, काजल गुर्जर, कनिष्का गोरवां, विद्या बागोरा, दीक्षा सोनी, भूमिका शर्मा, जया मेघवाल, मान्यता सनाढय, आयुषी जोशी,ममता गुर्जर, सोनू खटीक, कुसुम सनाढय, रीता चौधरी, ममता गुर्जर, आराध्या कुंवर राठौड़, यशवी सनाढय, खुशी सिंह, कृति परेवा, कल्पना पालीवाल सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।